फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक सरकार से छुटकारा चाह रही जनता

Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली में एसडीएम को ज्ञापन देते भाजपा नेता।
विज्ञापन
प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में जिले के भाजपाजन शुक्रवार को बिफर पड़े। ज्ञानपुर कोतवाली पर सपा सरकार के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था और बढ़ती अराजकता का आरोप लगाया। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर नौ दिनों से चल रहा भाजपा का आंदोलन संपन्न हो गया।
विज्ञापन


बारिश के बावजूद अंतिम कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने सपा सरकार की  खामियों को लेकर खिंचाई की। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानपुर प्रवरशील बरनवाल को सौंपा। धरने में मुख्य अतिथि विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

ऐसे में जनता की सुरक्षा की बात करना बेमानी है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। प्रदेश में जब भी सपा सरकार बनी, अपराध का ग्राफ बढ़ गया। जनता प्रदेश सरकार से छुटकारा पाना चाह रही है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश का खजाना सपा नेता मिलकर लूट रहे हैं। पुलिस-प्रशासन केे हाथ समाजवादी पार्टी के नेता बांध रखे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था से प्रदेश में अवैध खनन, पशु तस्करी, अपहरण, बलात्कार, डकैती की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री विकास का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर, डॉ. आरके पटेल, रूपधारी पाल, ओम प्रकाश पांडेय, राकेश दूबे ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर सतीश चंद्र पांडेय चंद्रबली दूबे, चंदूलाल चंद्राकर, नंदलाल मौर्य, हीरालाल पासवान, संतोष पांडेय, कन्हैयालाल मिश्र, प्रदीप सिंह, लाल बहादुर मौर्य, दिनेश पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें