फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार है दलित विरोधी 

Tue, 02 Aug 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
दलितों पर बढ़े अत्याचार के खिलाफ तहसील में सभा करते भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्तागण
विज्ञापन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कमेटी ने दलित उत्पीड़न के खिलाफ तहसील प्रांगण में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार को दलित विरोधी बताते खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला सचिव एडवोकेट कैलाश नाथ बिंद  ने कहा की भाजपा शासित राज्यों में दलितों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न और अत्याचार हो रहा है। गांवे में उनके घरों को ढहा दिया जा रहा है। किसानो को उनके पुश्तैनी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि खास बात यह है कि गरीब दलितों के लिए सब कानून है लेकिन जो लोग उन पर हमले कर रहे हैं उनके लिए सारे नियम कानून ताक पर रख दिए गए हैं। इससे केंद्र का असली चेहरा स्पष्ट होता है।
इंद्रदेव पाल ने कहा की भाजपा शासित राज्यों गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा में निर्बल और कमजोर दलितों को दबाया जा रहा है। 
विद्यालयों से दलितों को निकाला जा रहा है। सरकार ने यदि अपने कृत्यों पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले चुनाव में दलित उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देंगे। 
इस दौरान सभा की           अध्यक्षता श्रीराम ने और संचालन प्रेमबहादुर ने किया। कैलाश नाथ बिंद, अवध नरायण, रामचन्द्र पटेल, प्रेम बहादुर, राजमणि बिंद, भान सिंह, परदेशी राम, चंद्रशेखर त्रिपाठी, रामप्रकाश, रऊफ          आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें