फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परामर्श सत्र में छात्राओं ने खुलकर रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति के तीसरे चरण में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने परामर्श समिति के समक्ष अपनी बात खुलकर रखी। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र डॉ.रीना सिंह ने छात्राओं की व्यक्तिगत, स्वास्थ्य संबंधी और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के बारे में बताया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान बानो ने कहा कि मेरे माता-पिता मुझे पढ़ाना चाहते हैं लेकिन सुरक्षा के लिए वे चिंतित हैं। जिसके बारे में बेटियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया गया। थाने में महिला हेल्प डेस्क से बात किया जा सकता है। छात्रा शिखा दूबे ने पूछा कि आत्मनिर्भर रहते हुए अपनी पढ़ाई कैसे पूरी करें। परामर्श समिति ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। छात्रा चारु द्विवेदी ने कहा कि बाहर निकल कर आत्मनिर्भर होने के लिए या कुछ काम करने पर सामाजिक दबाव पड़ते हैं उससे कैसे निपटें। उससे निपटने के लिए जरूरी टिप्स बताए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी, अनुज कुमार सिंह, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ.लक्ष्मी यादव, डॉ.सुचिता वर्मा, ज्योत्सना जायसवाल, प्रज्ञा वर्मा, श्वेता सिंह, निशा मिश्रा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें