फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रात में छाया कोहरा घना, धूप भी रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड से कालीन नगरी के लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को दिन भर धूप रही लेकिन सर्द हवा के सामने बेअसर साबित हुई। शाम ढलते ही एक बार फिर सिहरन बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिनों शीतलहर का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन से शुरू हुई ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिनों से शीतलहर चल रही है। शुक्रवार की रात में घटाटोप कोहरा हुआ। दस कदम भी देखना मुश्किल था। आधी रात के बाद ज्यादातर वाहन जहां के तहां रुक गए। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर इक्का दुक्का वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान दृश्यता 10 मीटर से भी कम थी। शनिवार को सुबह कोहरा कम हो गया और 10 बजे तक धूप निकल आई।
छुट्टी के चलते लोग घरों के छत पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए लेकिन सर्द हवा के चलते सूरज की किरणें भी ज्यादा असरदार नहीं साबित हुईं। शाम होते ही गलन में वृद्धि हो गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोग या तो घरों में चले गए या अलाव के पास बैठकर गर्म होने में लगे रहे। कृषि केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दिनों में गलन की यथास्थित बनी रहेंगी। जिससे रात के तापमान में गिरावट देखा जाएगा। हालांकि ये मौसम खेती के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें