फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग अर्लट है। इसके बावजूद लोग कोरोना प्रोटोकॉल की अनदेखी कर रहे हैं। शासन ने शादी विवाह में 25 रिश्तेदारों के शामिल होने की अनुमति दी है। जबकि जिम्मेदारों की लापरवाही व उदासीनता से शादी, तिलक, वरक्षा और मुंडन संस्कार में मानक के ऊपर लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल जिले में संक्रमण का ग्राफ अब धिरे-धिरे कम हो रहा है। लेकिन कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हं। शादी विवाह आदि समारोह में 25 लोगों की अनुमति के बावजूद लोग भीड़ एकत्र कर रहे हैं। अगर लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे। आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है। कोरोना कर्फ्यू में शादी विवाह के आयोजन पर प्रतिबंध तो नहीं लगा है। मगर लोगों की संख्या घटाकर 25 कर दिया है। शासन ने भले ही अपने गाइड लाइन में 25 व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत दी है। मगर आलम यह है कि आयोजकों पर इस प्रतिबंध का कोई असर नहीं है।
शहर से लेकर गांव तक का आलम यह कि सैकड़ों लोग बरात में उमड़ रहे हैं। न तो कोई सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही मास्क लगा रहे है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि वह न स्वयं और न ही अपने मातहतों को भेजकर वास्तविकता देखने का प्रयास किया जा रहा है। अगर लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे , तो आने वाले दिनों में संक्रमण का खतरा और गहरा सकता है। इस संबंध में एडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने बताया है कि कोरोना संक्रमण को रोकना सभी की जिम्मेदारी है। फिलहाल सभी अधिकारियों को कोविड नियमों का पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें