गुरुवार को जांच का आंतिम दिन है। रिटर्निग आफिसर गुलाम नबी ने बताया कि सुबह आठ बजे नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई जो अब तक जारी थी लेकिन इस दौरान कोई भी नामांकन रद नहीं किया गया था।
बताया कि गुरूवार की शाम नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।नामांकन पत्रों की जांच को लेकर आज चौरी रोड स्थित ब्लाक कार्यालय पर दिन भर गहमा गहमी रही।
भारी संख्या में प्रत्याशी ब्लाक के इर्द गिर्द ही मंडराते रहे और रद नामांकनों की जानकारी के लिए उत्सुक रहे। हलांकि आज किसी का नामांकन रद होने की जानकारी नहीं मिली। ब्लाक के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात करने के अलावा अंदर भी पुलिस बल लगी रही।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल शांतिपूर्ण माहौल में हुई।