फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शादी में शामिल होने गए थे घर के लोग, युवक ने कर ली खुदकुशी, घर में मातम का माहौल

Sat, 26 Apr 2025 06:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सोनखरी गांव में युवक ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार जिस समय ये घटना हुई युवक घर में अकेले था और परिजन शादी समारोह में गए थे। जब घर वापस आए तब उन्होंने मंजर देखा तो आवाक रह गए। पूरे घर में मातम का माहौल है।
 
विज्ञापन
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव में शुक्रवार की रात फंदे पर झूलकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने गाटर के चूल्ले में साड़ी का फंदे के सहारे झूलकर अपनी जान ले ली। घटना के समय वह घर पर अकेले ही था।

विज्ञापन


सोनखरी गांव निवासी विनोद कुमार पाल (32) पुत्र शिव प्रसाद पाल शुक्रवार की रात घर पर अकेले था। उसकी पत्नी रंजू देवी के हरिहरपुर किसी रिश्तेदार के घर वैवाहिक समारोह था। जिसमें पत्नी समेत घर के भी अन्य परिजन सम्मिलित हुए थे।

युवक पत्नी से शाम को वैवाहिक समारोह में पहुंचने की बात बोला था, लेकिन वैवाहिक समारोह में नहीं गया। सुबह जब युवक के बंद कमरे के दरवाजे को पिता खटखटाकर खुलवाना चाहे तो दरवाजा नहीं खुला। कुछ अनहोनी की आशंका देखते हुए रंजू देवी को रिश्तेदार के घर से बुलवाया गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी दरवाजा को तोड़कर कमरे में गई तो युवक फांसी के फंदे से झूला हुआ था। शव को नीचे उतार कर पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई।

वही पत्नी रंजू समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। बाहर रह कर चालक का कार्य करता था तीन माह से घर पर ही था।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें