फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 दिन में दूसरी बार केबल काट ले गए चोर, 300 घरों की जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर स्थित नमामी गंगे परियोजना के तहत लगे सोलर केबल को मंगलवार की रात चोर फिर काट ले गए। 15 दिन में दूसरी बार चोर जल निगम की केबल काटकर ले गए हैं। केबल कटने से करीब 300 परिवारों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के हुसैनीपुर गांव में नमामि गंगे परियोजना के तहत जल निगम की ओर से निर्मित पानी टंकी से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है।
बीते 16 अक्तूबर की रात हुसैनीपुर स्थित जल जीवन मिशन की सोलर पैनल का केबल चोर काट ले गए थे। इससे लगभग 300 घरों की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। विभाग की ओर से 22 अक्तूबर को केबल लगाया गया।
इसके बाद लोगों की पानी की समस्या दूर हुई। इस बीच नया केबल लगे एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि चोर मंगलवार की रात फिर चोर 5 सोलर पैनल की लगभग 100 मीटर केबल काटकर ले गए।
विज्ञापन

ऑपरेटर संतोष सिंह ने बताया कि सुबह जब मोटर चालू करने गए तो केबल कटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना को अंतरजनपदीय गिरोह के लोग अंजाम देते हैं। वे अपने निजी वाहन से रात में निकलते हैं और इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। सीसीटीवी की मदद लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें