कंपोजित विद्यालय में मकनपुर में संकुल बैठक में उपस्थित शिक्षक। स्रोत शिक्षक
मोढ़।
सुरियावां ब्लॉक के न्याय पंचायत हरीपट्टी की मासिक शिक्षण संकुल की बैठक मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय मकनपुर में हुई। बैठक के दौरान नवीन नामांकन, छात्र उपस्थिति, निपुण आकलन, रिपोर्ट कार्ड और दीक्षा ऐप के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका असर है कि पूरे प्रदेश में चौथी रैंक मिली है। बताया कि शिक्षकों के प्रयास से स्कूलों का शैक्षणिक परिवेश बदल रहा है। आगामी शैक्षणिक सत्र में नौनिहालों के निपुण आंकलन और रिपोर्ट कार्ड को लेकर बेहतर तरीके से कार्य किया जाना है। इस मौके पर अशोक पटेल, यशवंत राव समेत अन्य रहे।