फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्मार्ट मीटर व्यवस्था खत्म कराने के लिए कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पत्रक लेते एक्सईएन एसके सिंह। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भदोही। बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था खत्म किए जाने की मांग की। एक्सईएन एसके सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम उपभोक्ता विभागीय कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एक्सईएन कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। प्रदेश में लागू की जा रही प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था को उपभोक्ता विरोधी बताते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में खामी है। यह कई स्तरों पर पता लग चुका है। इससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना जरूरी है, नहीं तो गरीब और मध्यम उपभोक्ताओं को दिक्कत होगी। मांग पत्र में स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर रोक लगाने, पारंपरिक मीटर स्थापित करने, समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने व उसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान दिलीप मिश्रा, दीनानाथ दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुबुक्तगीन अंसारी, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, राजेंद्र मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें