फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन नगर में गुल रही बिजली

Mon, 30 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 भीषण गर्मी में बिजली की मनमानी कटौती जिलेवासियों को खून के आंसू रुला रही है। जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे कट रही बिजली के दर्शन शाम को सात बजे ही हो रहा है। इससे हजारों की आबादी गर्मी और उमस में बेहाल है। लोगों का कहना है कि बिजली की इस समस्या से विभागीय लोगों का कोई सरोकार नहीं रह गया है। 
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शटडाउन और ब्रेकडाउन के नाम पर सुबह से शाम तक लगातार बिजली का गुल रहना पखवारेभर से नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। उमस भरी गर्मी में पूरा दिन पसीना पोछते बीत रहा है। रविवार को भी यही हाल रहा। इस दौरान पानी की किल्लत से भी लोग परेशान रहे। ज्ञानपुर के कुंवरगंज मोहल्ले में रहने वाले कौशलेश तिवारी ने कहा कि बिजली की दुर्दशा से गांव और जिला मुख्यालय सब बराबर हो गया है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कुछ समय नहीं रह गया है। कटौती तो लगातार दिनभर हो रही है, लेकिन बिजली आती भी है तो घंटे-आधे घंटे पर कटती रहती है। छोटेलाल यादव ने कहा कि रात्रिकालीन कटौती ने सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ाईं हैं। रात में कई घंटे की कटौती होने से रातों की नींद उड़ गई है। रात में ठीक से सो नहीं पाने के कारण दिन का काम भी प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें