फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी रिलीज कागज दिखाकर ट्रक छुड़ा ले गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली में सीज हुए ट्रक को फर्जी रिलीज कागज दिखाकर ले जाने का मामला सामने आया है। खनन विभाग से सत्यापन कराने के बाद मामले की पोल खुली। खनन निरीक्षक अवध श्रीवास्तव की तहरीर पर चालक सिद्धनाथ पाल के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

औराई कोतवाली में खनन में पकड़ी गई ट्रक को सीज किया गया था। रविवार को मिर्जापुर के पड़री थाना के जरावन पहाड़ा गांव निवासी सिद्धनाथ पाल ने 22 मई को औराई कोतवाली पहुंचा। सीज हुए ट्रक को 23 मई फर्जी रिलीज आर्डर दिखाकर छुड़ाया और ले गया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने रिलीज ऑर्डर का खनन विभाग से सत्यापन कराया। औराई एसएचओ रामसरीख गौतम ने बताया कि 23 मई को सिद्धनाथ आया था, उसने रिलीज आर्डर दिखाया, कागजात देखने के बाद उन्हें जमा किया गया।
विज्ञापन

रिलीज आर्डर में खनन निरीक्षक के दस्तखत थे। जिला मजिस्ट्रेट की मुहर लगी थी। इस आधार पर उसे छोड़ा गया था। कागज फर्जी होने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें