फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के दम पर पूरा होगा विकसित भारत का सपना : अनिरूद्ध

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में प्रमाण पत्र के साथ खड़े छात्र-छात्राए। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत की ओर से सोमवार को काशी नरेश विश्वविद्यालय में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार रखे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और जानने का अवसर मिलता है। समन्वयक डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी राम गोपाल सिंह चौहान ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में वैशाली अग्रहरि ने प्रथम, संतुष्टि जायसवाल ने द्वितीय, ऋषिका पांडेय ने तृतीय, निक्की जायसवाल ने चतुर्थ और सोनू यादव ने पंचम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य ने मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पाल बघेल, प्राचार्या प्रो.डॉ.माया, डॉ.अंशुबाला, डॉ.प्रीति, डॉ. ज्योति यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें