फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हैंडपंप का पाइप लेने ग्राम प्रधान के घर गया मजदूर कहासुनी के बाद जला

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में जलने से घायल का हो रहा उपचार। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर । पीपर गांव में सोमवार की सुबह प्रधान रामनायक यादव के घर हैंडपंप का पाइप लेने गए मजदूर जैसलाल सरोज की किसी बात के लिए प्रधान से कहासुनी हो गई। मजदूर का आरोप है कि इसके बाद प्रधान के बेटे कमलेश यादव ने मजदूर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। मजदूर के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मजदूर का उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के बेटे कमलेश यादव को हिरासत में ले लिया है। ज्ञानपुर के पीपर गांव निवासी जैसलाल सरोज मजदूरी करते हैं। इनके दो बेटे संतोष और अंशु भी मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। घर के सामने लगे सरकारी हैडपंप का पाइप बदलवाने के लिए वह कई दिनों से ग्राम प्रधान से गुहार लगा रहा था। जैसलाल के बेटे संतोष ने बताया कि प्रधान रामनायक यादव ने सोमवार की सुबह उनके पिता को हैडपंप की पाइप देने के लिए बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान ग्राम प्रधान ने उनके पिता से विवाद कर लिया। इसके बाद आक्रोश में आए प्रधान के बेटे कमलेश ने घर में रखा पेट्रोल पिता के उड़ेलकर आग लगा दिया। मजदूर की चीख सुनकर गांव के लोग पहुंचे और कंबल डालकर शरीर में लगे आग को बुझाया। ग्रामीणों ने मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें