फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बन सकी नाली, सड़कों की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के चंदापुर, दरवांसी, गोधना, सुधवैं गांव से होकर सीतामढ़ी और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले मात्र तीन किमी मार्ग की मरम्मत न होने से मुश्किलें बढ़ गई है। खस्ताहाल और जर्जर सड़क की न तो जिला प्रशासन सुधि ले रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। ऐसे में यह सड़क अब राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है। सड़कों की बदहाली दूर करने का दावा तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर उनकी हालत बद से बदतर है। ग्रामीण अंचल की सड़कों की हालत सबसे दयनीय है। बारिश में सड़के जगह-जगह गड्ढे में बदल चुकी है। पानी निकासी की सुविधा न होने से गड्ढो में पानी भरने से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो चुका है। चंदापुर निवासी राहुल पांडेय, नागेंद्र चौबे, ज्ञानचंद गौतम, दरवांसी निवासी अजीत सिंह, मो.रियाज, सुुधवैं निवासी मो.रऊफ ने बताया कि उक्त सड़क एक-दूसरे गांवों को जोड़ते हुए सीतामढ़ी और राजमार्ग को पहुंचते है। बताया कि व्यापारी, छात्र-छात्राएं, रेल यात्री, वाहन चालक दिन-रात आवागमन करते हैं। चंदापुर में सड़क की हालत यह है कि गड्ढे, उखड़ी गिट्टियों के बीच आवागमन करते समय राहगीर चोटिल होकर घायल हो जाते हैं। कारण है कि 10 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क की उचित देखभाल नहीं हो सकी। घनी बस्ती में नाली न होने से बारहों माह गंदे पानी का जमाव होने से लोग दूसरी सड़क से जाने की सोचते हैं। वही सड़क जंगीगंज रेलवे स्टेशन से दो भागों में विभक्त होकर सूफीनगर-गोधना मोड़ और पश्चिमी फाटक से दरवांसी, रजमला पहुंचाती है। सूफीनगर-सुधवैं नईबस्ती के सामने भरे पानी के कारण यात्रा पूरी नहीं हो सकती। बनारस-रामबाग रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य जारी रहने से ठेकेदार गिट्टी की ढुलाई ट्रैक्टरों से कराकर दरवांसी की ओर जाने वाली सड़क की दुश्वारियां बढ़ा दी है जिससे रात के समय आवागमन करना जानबूझ कर जान को खतरे में डालने जैसा साबित होता है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जब तक जिला पंचायत की ओर से दोहरीकरण में प्रयुक्त होने वाले सामानों की ढुलाई कर रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाता है तब तक स्थिति में सुधार होना असंभव है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाषचंद्र भारतीय ने कहा कि समय-समय पर निर्माण कराया जाता है लेकिन नाली न होने से स्थिति समय से पहले बिगड़ जाती है। नाली निर्माण के लिए डीघ ब्लॉक प्रशासन को लिखा जा चुका है। सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें