समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर उपाध्याय ने मंगलवार को बनकट गांव में 50 वनवासी परिवारों को आटा, चावल, दाल, तेल, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण कराया। कहा कि महामारी में गरीब और मजदूर परिवार आर्थिक परेशानी झेलने के बाद भी पेट भरने की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। शासन की ओर से चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं ऐसे परिवारों से दूर होकर सुविधा संपन्न लोगों की भेंट चढ़ रही है। प्राकृतिक विपदा में ऐसे लोगों की मदद करना सभी पुण्यों के बराबर है। आश्वस्त किया कि किसी तरह की कमी होने पर उनका दरवाजा खुला है। महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई, सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर प्रभाशंकर, सभाशंकर, सूर्यप्रकाश, विशाल, दिलीप उपाध्याय आदि रहे।