फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोग उन्मूलन में कार्यक्रम में जिले को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद को प्रथम स्थान मिला है। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में सिर्फ पांच टीबी के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने एक बैठक के दौरान कहा कि इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। जिले में टीबी रोगियों को खोजने के लिए समय समय से अभियान चलाया जाता है। दस्तक अभियान के दौरान जिले में कुल पांच टीबी के मरीज मिले हैं। इस दौरान 142 टीम घर-घर जाकर टीबी रोग के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। साथ ही एचआईवी व डायबिटीज से ग्रसित लोगों का भी टीबी जांच किया जा रहा है। अभी तक जिले में 1154 मरीजों का उपचार किया गया है। जिन पर 11 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए गए है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि टीबी रोगियों को खोजने का कार्य किया समय-समय पर किया जाता है। चौदह दिनों तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आबादी के 25 प्रतिशत लोगों का घर- घर जाकर स्क्रीनिंग की गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान सभी कर्मचारी कोविड के नियमों का पालन करते हुए टीबी के मरीजों का चिह्नित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें