फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से बनेंगे मुख्य पंप कैनाल के जर्जर पटरी मार्ग

विज्ञापन
डीघ ब्लाक के गोधना गांव में जर्जर मुख्य पंप कैनाल का पटरी मार्ग। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब ढाई लाख लघु एवं सीमांत किसानों के सिंचाई का मुख्य स्रोत बने मुख्य पंप कैनाल का पटरी मार्ग अब आवागमन के मामले में भी मुख्य भूमिका निभाएगा। एक वर्ष से बजट के अभाव में लटके करीब 25 किमी पटरी मार्ग को सुधारने के लिए छह करोड़ की कार्य योजना शासन को भेजी गई है। यह कार्ययोजना विधानसभा में सवाल उठने के बाद नहर विभाग ने बनाई। आगामी सात जुलाई को लखनऊ में होने वाली मुख्य अभियंताओं की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर भी लगने की उम्मीद है। मुख्य पंप कैनाल के दक्षिणी छोर की पटरी पर 12 फीट चौड़े मार्ग का निर्माण 10 वर्ष पहले कराया गया था। तब से हर साल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इस मार्ग की देखरेख करता है। जीर्णोद्धार, दुरुस्तीकरण कराकर आवागमन योग्य बनाया जाता है। बीते वर्ष ही 75 किमी वाले मुख्य पंप कैनाल के दक्षिणी छोर पर 50 किमी तक मार्ग का नवीनीकरण हुआ, लेकिन 25 किमी का काम बजट न होने से रोक दिया गया। बीच-बीच में मार्ग की हालत ठीक न होने के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी होने लगी। ऐसे में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने मुख्य पंप कैनाल की पटरी मार्ग का मामला सदन में उठाया। उसके बाद प्रदेश स्तरीय मुख्य अभियंताओं की समिति ने नहर विभाग से कार्य योजना मांगी। इस पर आनन-फानन में विभाग ने कार्ययोजना बनाकर भेज दी।

भदोही-दुर्गागंज राजवाहा तट बंधी निर्माण के लिए सर्वे करते नहर विभाग के कर्मचारी। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें