फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे की बारिश में तालाब बनीं सड़कें, स्कूलों में भी हुआ जल जमाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इंद्रदेवता शनिवार को मेहरबान हुए। कालीन नगर में झूमकर घटा आई और चार घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में करीब पांच डिग्री कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि जगह-जगह हुए जल भराव से सड़कें तालाब जैसी हो गईं। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 24 घंटे में 32 एमएम बारिश के कारण सीएचसी, कोतवाली और कई स्कूलों में पानी भर गया। शुक्रवार रात से शनिवार शाम पांच बजे तक 32 एमएम बारिश हुई। बारिश से औराई में सर्विस लेन की सड़क तालाब का रूप ले ली। सड़क पर पानी जमा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के मुख्य भवन के सामने बारिश का पानी जमा होने से मरीजों को भी दिक्कत हुई। नाले की साफ-सफाई न होने के कारण औराई तहसील मार्ग पर नाले का गंदा पानी बहता नजर आया। नगर पंचायत घोसिया के मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हुई। सुरियावां नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बारिश का पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें