फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The death of the young man drowned in pond

Wed, 02 Sep 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 हादसे से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वाराणसी, जौनपुर और गोपीगंज से गए गोताखोरों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रमईपुर गांव निवासी प्रेमशंकर पाठक (33) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बहुतरा गांव में स्थित तालाब पर नहाने के लिए गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख आसपास के लोगों ने शोरगुल मचाया लेकिन तब तक वह पानी में डूब गया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर लगते ही एसओ विनोद यादव भी मौके पर पहुंच गए। पहले गांव के लोगों ने तालाब में डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने आनन-फानन में जौनपुर, गोपीगंज और वाराणसी से गोताखोर बुलवाए। दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक गोताखोरों ने तालाब में युवक की तलाश की। शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर शव मिला। पुलिस शव ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर दूसरी ओर हादसे की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो लड़की और दो लड़कियों में एक लड़की की शादी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें