फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से दबकर कठारी के युवक की मौत

Mon, 24 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कठारी। औराई थाना क्षेत्र के कठारी गांव निवासी मैनेजर यादव (32) पुत्र शारदा यादव की रविवार सुबह आठ बजे मिर्जापुर जाते समय टेढ़वा पुल के पास डंपर से दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग को जाम कर दिया। एसओ, सीओ और एसडीएम चील्ह के समझाने पर भी आक्रोशित ग्रामीण जाम समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। मिर्जापुर की जिलाधिकारी कंचन वर्मा और पुलिस अधीक्षक के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। डंपर मालिक  ने तीन लाख रुपये आश्रितों को तत्काल आर्थिक सहायता भेजवाई। इसके बाद ग्रामीण जाम समाप्त करने के लिए माने, इस दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बजे यानी साढ़े चार घंटे तक औराई-मिर्जापुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। साढ़े चार घंटे बाद चील्ह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, और कठारी गांव में भी शोक व्याप्त हो गया। इससे रविवार को गांव में चूल्हे नहीं जले। मृतक मैनेजर यादव पांच भाइयों में सबसे बड़ा था, और घर का मुख्य कमाऊं सदस्य भी था। युवक की मौत से परिवार पर आर्थिक बाधा उत्पन्न हो जाएगी। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है, पत्नी सुनीता यादव का सुहाग उजड़ने से रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।       
विज्ञापन

    
विधायक का था डंपर      
कठारी। हादसे का कारण बना डंपर सत्ता पक्ष के एक विधायक का बताया गया। हालांकि विधायक लखनऊ थे, ग्रामीणों के जाम करने की खबर पर उन्होंने तीन लाख रुपये पीड़ित परिवार को फौरन सहायता भिजवाया। साथ ही अन्य मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें