फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटियों ने शतरंज में स्वर्ण पदक हासिल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अलीगढ़ के धर्म समाज इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में काजल, आराधना, हनी, शिफा एवं रुचि शामिल रहीं।
विज्ञापन

टीम की काजल एवं आराधना ने प्रतियोगिता में 5/5 अंक अर्जित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन जनवरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी हुआ है। खिलाड़ी कोच प्रभात यादव के साथ मंगलवार को डीएम शैलेष कुमार से मिलने पहुंचीं। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शतरंज सहित विभिन्न खेलों में आगे बढ़ाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने कहा कि स्कूलों में खेलों का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें