फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साइबर टीम ने तीन पीड़ितों को लौटाए 40,500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के 40 हजार 500 रुपये वापस कराए। रकम खाते में लौटने पर पीड़ितों ने खुशी जताई। पुलिस के अनुसार, अंजही मोहाल निवासी विमल कुमार जायसवाल ने फोन-पे के माध्यम से 17 हजार 500 रुपये की ठगी की शिकायत की थी। वहीं, सुंदरपुर निवासी सुखविंदर सिंह मौर्य के खाते से गेम खेलते समय पांच हजार रुपये निकल गए थे। गोपीगंज निवासी आशिक अली ने फ्रॉड लिंक पर क्लिक करने से 18 हजार रुपये की ठगी होने की शिकायत की थी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तीनों मामलों में कार्रवाई कर पीड़ितों की रकम वापस कराई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क टीम पीड़ितों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें