फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 42 स्कूलों के 18,801 बोर्ड परीक्षार्थियों का डेटा यू-डायस पोर्टल से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत 42 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों के 18,801 परीक्षार्थियों का डेटा यू-डायस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों को तीन नवंबर तक डेटा दुरुस्त करने का मौका दिया है। निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर नामांकन को फर्जी मानते हुए विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से भी बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 196 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 38 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 130 से अधिक वित्तविहीन कॉलेज हैं। सभी विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बीते सोमवार को परिषद ने 81 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की थी।
परिषद के पोर्टल पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 52,889 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। प्रस्तावित 81 परीक्षा केंद्रों में शामिल 42 विद्यालयों में परिषद के पोर्टल पर 45,020 विद्यार्थियों का पंजीकरण दर्ज है, जबकि यू-डायस पोर्टल पर इनकी संख्या 26,219 ही दिख रही है। इस तरह दोनों पोर्टलों के आंकड़ों में 18,801 विद्यार्थियों का अंतर है।
विज्ञापन

इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताते हुए संबंधित 42 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डेटा उपलब्ध नहीं होना असंतोषजनक है। विद्यालयों को तीन नवंबर तक पोर्टल पर डेटा अपलोड करने में हुई लापरवाही सुधारने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर नामांकन फर्जी मानकर मान्यता प्रत्याहरण के लिए सचिव को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही संबंधित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।


माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर पंजीकृत 18,801 विद्यार्थी यू-डायस पोर्टल पर नहीं दिख रहे हैं। कॉलेजों को तीन नवंबर तक सुधार का मौका दिया गया है। निर्धारित तिथि तक सुधार नहीं होने पर नामांकन फर्जी माना जाएगा और मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित 42 विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। — अंशुमान, डीआईओएस, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें