फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट का कहर...महिला की मौत, आठ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/लालानगर। क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार को हुईं करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। तुरंतपुर गांव में कूलर में करंट उतरने से 48 वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि अमवामाफी गांव में हैंडपंप की पाइप निकालते समय एचटी लाइन के तार में स्पर्श कर जाने से काम कर रहे आठ श्रमिक झुलस गए।
विज्ञापन

तुरंतपुर निवासी पूर्व प्रधान विनोद चौरसिया रुद्रपुर-उत्तराखंड में रहकर वाहन चलाते हैं और उनका पुत्र गुजरात में नौकरी करता है। घर पर सिर्फ पत्नी शकुंतला देवी (48) रहती थी। बुधवार की सुबह शकुंतला मकान का दरवाजा बंद कर सफाई कर रही थी। उसी दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जानकारी तब हुई, जब पड़ोस के लोगों ने काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने से खटखटाना शुरू किया। अनहोनी की आशंका में सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो शकुंतला कूलर से चिपक कर मृत पड़ी मिली। इसी तरह अमवामाफी गांव में खराब हैंडपंप की मरम्मत करते समय लोहे की पाइप हाईटेंशन तार में स्पर्श कर गया। इससे मिस्त्री अशोक प्रजापति (35), राजबहादुर यादव (36), दिनेश यादव (32), विनोद यादव (24), धर्मेेद्र यादव (18), कृष्णा यादव (15), घनश्याम यादव (19), मनोज यादव (24) झुलस गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि वह कई बार प्रार्थना पत्र देकर घनी बस्ती में गुजरे तार को हटाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। तार को हटाने के एवज में जेई और लाइनमैन कभी एक लाख तो कभी 50 हजार की डिमांड करते हैं। पूर्व के दिनों में भी कई मवेशियों की जान करंट से जा चुकी है और जनहानि का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ रहा है। अविलंब तार न हटाने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें