फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रसोइयों ने स्थायी नियुक्ति व मानदेय बढ़ाने के लिए बुलंद की आवाज

विज्ञापन
गोपीगंज के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करती रसोइया। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के बैनर तले रसोइयों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय संयोजक रमेश चंद्रा के नेतृत्व में रसोइयों ने अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद की। कहा कि सालों से कार्यरत रसोइयों को अब तक स्थायी नहीं किया गया है, जबकि वे नियमित रूप से विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं। मांग किया कि हर साल होने वाली चयन प्रक्रिया को समाप्त कर रसोइयों को स्थायी किया जाए और पूरे 12 माह का मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

रसोइयों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है, जबकि कार्य का समय और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई को देखते हुए रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। साथ ही कार्यरत रसोइयों के लिए पांच लाख रुपये का जीवन बीमा लागू करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

मौके पर छंगू लाल, संजू, पुष्पा, दीपा देवी, आशा, मालती देवी, अमित देवी, दुर्गावती, अमरावती, राजकुमारी आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें