फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कंटेनर धू-धू कर जला, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
बाबूसराय में हाईवे पर जा रहे कंटेनर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन के बाबूसराय बाजार में शनिवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से एक कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कंटेनर धू-धू कर जल गया। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। चालक जयकरण और खलासी शिवकरण निवासी थरियांव ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप आदि से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग बुझाई लेकिन तब तक कंटेनर करीब-करीब जल चुका था। कंटेनर एलएल 01 एएफ 9581 वाराणसी से सूरत जा रहा था। चालक ने बताया कि केबिन से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर जलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें