फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण: 31 प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ा

Sun, 04 Oct 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 अब जिपं के 139 और बीडीसी के 963 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन


जिले में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के पहले चरण का चुनाव भदोही ब्लाक में नौ अक्टूबर को होगा। ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत के छह और क्षेत्र पंचायत के 148 वार्डों के लिए कुल 1139 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
इनमें से एक जिला पंचायत सदस्य और पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नामांकन खारिज हो गया था। शनिवार को नाम वापसी के दिन जिला पंचायत के सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इससे अब चुनाव मैदान में जिला पंचायत सदस्य के 139 प्रत्याशी बचे हैं, जबकि बीडीसी के 24 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 963 प्रत्याशी चुनावी मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। भदोही ब्लाक के प्रथम चरण चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के कुल 1102 प्रत्याशी दो-दो हाथ करेंगे। शनिवार को नामांकन वापसी को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी की स्थिति रही।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें