ज्ञानपुर। पत्नी की हत्या के आरोपी आरक्षी को मंगलवार को एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बर्खास्त कर दिया। केस दर्ज होने पर आरक्षी समेत परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज चुकी है।
सात मई को ज्ञानपुर के नारायण कॉलोनी में विवाहिता प्रियंका चौधरी पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार पुत्री छेदीलाल निवासी गाजीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों की तरफ से मृत्यु का कारण करंट लगना बताया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पति रत्नेश कुमार, सास पान देवी, अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन रत्नेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। प्रारंभिक जांच से आरक्षी के सेवा की अवधि में इसके विरुद्ध आपराधिक अभियोग पंजीकृत होने और अभियोग में गिरफ्तार होकर जेल जाने से पुलिस बल की छवि धूमिल हुई है।