अस्ती गांव में शिवलिंग स्थापना के पहले पूजन अर्चन करते लोग। स्रोत स्वयं
- फोटो : 1
भदोही ब्लाॅक के अस्ती गांव में शनिवार को श्री हरिदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व अस्ति, तुलसी चक, बनकट पाहि, परसपुर और पिपरी गांवों के ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात ब्राह्मणों ने का मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग की स्थापना कराई गई। आचार्य कमलेश नाथ मिश्रा ने विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न करवाया। इस मौके पर मुन्नू लाल विश्वकर्मा, आचार्य मनीष, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, अश्वनी पांडेय, नितिन चौबे उपस्थित रहे। संवाद