फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संस्कृत की परीक्षा देने बाद दोस्तों के साथ सीतामढ़ी घूमने गया हाईस्कूल का छात्र गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
घटना के बाद मिश्रपुर सीतामढ़ी गंगा घाट पर लगी लोगों की भीड़।  संवाद
विज्ञापन
स्थानीय गंगा घाट पर शनिवार को दोपहर में दोस्तों के साथ नहाने गया हाईस्कूल का छात्र विकास यादव (17) डूब गया। उसकी मौत हो गई। वह हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा देने बाद साथियों के साथ सीतामढ़ी-मिश्रपुर पीपापुल के पास स्नान कर रहा था। दोस्तों के मुताबिक नहाते समय सुरियावां कोतवाली के गुआली गांव निवासी विकास गहरे पानी में चला गया। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी कमल टावरी ने बताया कि विकास हाईस्कूल का छात्र था। लोहिया इंटर काॅलेज बवई में शनिवार को 10 वीं की संस्कृत की परीक्षा देने के बाद वह अपने दोस्त सुरियावा निवासी विशाल यादव (22), अभोली निवासी देवेश गौड़ (17) अभोली, और बसवापुर निवासी पुनीत यादव (16) के साथ सीतामढ़ी घूमने चला गया था। दोपहर डेढ़ बजे वह गंगा में स्नान करने लगा। इसी बीच नहाते समय विकास अचानक गहरे पानी मे चला गया। विकास का शव स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे घटना स्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर गहरे पानी में से ढूंढ निकाला। बताया कि विकास और उसके दोस्त सीतामढ़ी घाट पर स्नान करने के बजाय गंगापार पीपापुल के दूसरे भाग मिश्रपुर की ओर पीपापुल के पास चले गए थे। वहां गंगा की धारा तेज थी। वह दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। उसके पिता उदयराज यादव मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो घर मे कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें