प्रतियोगिता में वीएन जीआईसी और माडर्न हाईस्कूल पिपरियां का दबदबा रहा। क्विज में जीआईसी के अनुपम पांडेय, जितेंद्र तिवारी और गणेश यादव, वाद-विवाद में प्रियंका यादव, आंचल विश्वकर्मा, विज्ञान कहानी कथन में काजल मौर्य, अभि भाषण में अमित मिश्र, चार्ट में कोमल मौर्य, मॉडल में चंदन मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक पूर्व प्रवक्ता विनोद यादव, प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद यादव, राजपति मौर्य एवं विश्वंभरनाथ रहे। संरक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह रहे। संचालन राम प्रताप सिंह रहे।