फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे तक जाम में जूझता रहा शहर

Sat, 21 May 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
रेवड़ा फाटक के साथ साथ पकरी तिराहे पर भी जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है
विज्ञापन
 शहर में दो फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण के चलते आए दिन की समस्या बन चुके जाम में शुक्रवार को समूचा शहर उलझकर कराह उठा। पूूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहा और प्रचंड धूप में वाहन सड़क पर खिसक-खिसक कर चलते रहे। अतिव्यस्त रेवड़ा और पकरी फाटक पर तकरीबन पांच घंटे तक चले जाम में फंसकर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान कुछ लोग अपने वाहनों से निकलकर टहलने लगे अथवा छांव ढूंढकर सड़क के किनारे खड़े हो गए।    
विज्ञापन

इंदिरा मिल चौराहे के साथ-साथ गजिया रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण से नगर में जाम की समस्या बढ़ गई है। लोगों को रजपुरा की ओर से अजिमुल्लाह चौराहे अथवा रेलवे फाटक उस पार जाने के लिए कई बार सोचना पड़ रहा है। निर्माणाधीन दोनों फ्लाईओवर से आवागमन रोक दिए जाने के कारण रेवड़ा फाटक और पकरी रेलवे फाटकों पर लोगों की जाम की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि एक बार फाटक पर फंस गए तो एक घंटे विलंब होना तय है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया, जो हर दस-15 मिनट के अंतराल के बाद डेढ़ से दो घंटे के लिए लग जाता था। यह सिलसिला तीन बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान तमाम लोग झेल गए। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। सिविल लाइन क्षेत्र के कालीन निर्यातक वसीम आलम अंसारी ने कहा कि वह पकरी फाटक पर जाम में फंस गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब जाम नहीं छूटा तो कार छोड़कर पैदल ही एक किलोमीटर दूर अपने घर पहुंच गए। कहा कि उनके घर पहुंचने के बाद भी उनका ड्राइवर वाहन लेकर जाम में फंसा रहा। बता दें कि इंदिरा मिल और गजिया रेलवे फाटक पर इन दिनों रेलवे की ओर से निर्माण शुरू करा दिया गया है। इससे रेवड़ा और पकरी फाटकों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। मिर्जापुर और जौनपुर के बीच चलने वाले बड़ी संख्या में वाहन रेवड़ा फाटक से पास होने लगे हैं। जबकि स्थानीय वाहन पकरी फाटक को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे दोनों फाटकों पर जाम की समस्या आम हो गई है। लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से यातायात सुगम बनाने के लिए रेवड़ा फाटक और पकरी फाटक पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की है। नगरवासियों का कहना है कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें