क्षेत्र के विट्ठलपुर छतमी स्थित ओम पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने कुशल सृजन क्षमता का परिचय दिया।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक माडल पेश किया। बच्चों ने प्रदर्शनी में हकीकत कर दिखाया। वैज्ञानिक सिद्धांत आधारित विविध तरह के माडल का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण, कैलेडियो स्कोप सहित ज्वालामुखी आदि माडल प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। बच्चों की ओर से बनाई गई सोलर कार को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए।
सोलर कार बनाने वाली टीम में अनुष्का, आर्या, अमन, पंकज, नीरज को प्रथम पुरस्कार, सजीव ज्वालामुखी बनाने के लिए मयंक, स्तुति, श्रुति को द्वितीय, सौर ग्रह बनाने वाली टीम को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर प्रबंधक डा. अभय मिश्रा, प्रधानाचार्य सुनील दत्त तिवारी, वीके सेठ, सुरेश सिंह, महेंद्र प्रजापति, गौरव सिंह, निखिता चौधरी, योग्यता, सविता पांडेय, अशोक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।