गोपीगंज। रामपुर गंगा घाट से नि:शुल्क चलाए जा रहे मोटरबोट पर अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति को लोक निर्माण विभाग ने हटा दिया। मंगलवार को अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर अधिशासी अभियंता ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित किया था।
गंगा आर-पार होने वालों ने आरोप लगाया था कि पीपा पुल टूटने पर विभाग प्रति वर्ष रामपुर, धनतुलसी और सीतामढ़ी घाट से नि:शुल्क मोटरबोट चलवाकर गंगा आर-पार करवाया जाता है। टेंडरधारक मोटरबोट चलाने की जिम्मेदारी स्थानीय नाविकों को दे देते है। जो यात्रा के समय मोटरबोट जब बीच गंगा में पहुंचती है तब उतराई के नाम पर अवैध वसूली शुरु कर दी जाती है। अधिशासी अभयिंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने कहा कि मामले की जानकारी होने पर अवर अभियंता अंशु उपाध्याय, ओपी सिंह को जांच सौंपकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।