फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्तीकरण से रेलयात्रियों की फजिहत

Sat, 23 Jan 2016 02:11 AM IST
The cancellation of trains by the rail
विज्ञापन
विज्ञापन
 ट्रेने निरस्त होने की पूर्व सूचना नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी है। शुक्रवार को भदोही-जंघई रूट पर चलने वाली चार प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहीं। कई अन्य के घंटों देरी से चलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


इस मौसम में न तो रेलवे की ओर से अलाव की व्यवस्था है न ही अब तक तहसील की ओर से अलाव जलवाए जा सके हैं।
शुक्रवार को भदोही रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेन निरस्त रहीं। स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक नजीब अहमद ने बताया की मुंबई  से आने वाली 15017 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा वापस जाने वाली यही ट्रेन 15018 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस, छपरा से दुर्ग जाने वाली 15159 सारनाथ एक्सप्रेस तथा वाराणसी-लखनऊ 14203 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें खराब मौसम के चलते निरस्त रहीं।

 रेलयात्री सुरियावां निवासी  सूरज कुमार ने बताया की परिवार सहित 12.30 बजे गोरखपुर-दादर से मुंबई जाना था लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन निरस्त है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि उनके सामने दोहरी समस्या आन पड़ी है। उन्होंने सायं 4.30 बजे कामायनी से जाने की सोची लेकिन सुरियावां में ट्रेन नहीं रुकती इसलिए ठंड में परिवार सहित भदोही स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। भारी संख्या में अन्य यात्री भी ऐसी ही स्थिति के शिकार हुए।

ट्रेनों के निरस्तीकरण के बीच 54255 वीएल पैसेंजर सुबह 6.58 बजे के बजाए 10.02 मिनट पर भदोही पहुंचे। ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का समय 9.13 बजे है लेकिन 3.40 मिनट विलंब से दोपहर 12.53 बजे भदोही पहुंची।

नई दिल्ली से पूरी जा रही 12876 नीलांचल एक्सप्रेस का समय 18.48 बजे है लेकिन ट्रेन 4 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर आई। यात्रियों को मलाल है कि प्लेटफार्म पर काफी लोग घंटों ट्रेनों का इंतजार करते हैं लेकिन यहां अलाव की व्यवस्था नहीं की जाती है। यह भी कहा कि स्टेशन के बाहर भदोही तहसील द्वारा हर वर्ष अलाव की व्यवस्था कराई जाती है लेकिन इस वर्ष वह भी नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें