इससे विभिन्न मार्गों पर मेले जैसा माहौल हो गया है।
इंदिरा मिल, रजपुरा चौराहा, नेशनल तिराहा और नईबाजार आदि तिराहों से शहर की ओर आने पर जगह जगह सजे श्री गणेश भगवान के पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
क्षेत्र के उत्साही युवक पूजा करने आ रहे श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। चौरी रोड, मेनरोड, स्टेशन रोड, आनंद नगर में पंडालों के आस पास और सड़कों पर डीजे के संगीत से वातावरण भक्तिमय हो चुका है।
हर तरफ गणपति बप्पा मोरया की धूम है। शनिवार की शाम पंडा लों में पूजा अर्चना का अंतिम दिन था इससे आज कुछ अधिक ही भीड़ पंडालों में उमड़ी।
श्री गणेश पूजा महासमिति के अनुसार नई बाजार में 16 प्रतिमाओं की स्थापना हुई है। कुछ पंडाल तो युवकों ने ही कड़ी मेहनत करके तैयार किया है।
खुशी का ठिकाना नहीं है। श्री गणेश पूजा महासमिति के अध्यक्ष, विनीत बरनवाल ने बताया कि 27 को धूमधाम से प्रतिमाओं
का विसर्जन होगा। उधर पुलिस प्रशासन ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
ज्ञानपुर ब्यूरो के अनुसार रोडवेज परिसर में स्थि त गणेश प्रतिमा पर भी श्रद्धालुओं का पूजा अर्चन के लिए तांता लगा रहा।