फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कूटरचित दस्तावेज से असलहे का लाइसेंस लेने में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही (ज्ञानपुर)। कूटरचित दस्तावेज से असलहे का लाइसेंस लेने के मामले में आरोपी आशीष मिश्रा निवासी-14ए/1/32 बाघंबरी हाउसिंग स्कीम अल्लापुर प्रयागराज पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र का करीबी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विजय मिश्रा और उसके गैंग के सक्रिय सदस्यों पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। गैंग के सदस्य आशीष मिश्रा पर धोखाधड़ी, बेईमानी और पहचान की चोरी करके फर्जी तरीके से दो शस्त्र लाइसेंस कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि विजय कुमार मिश्र गैंग के सक्रिय सदस्य आशीष आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसने शैक्षिक अभिलेखों एवं प्रमाण पत्रों पर जन्मतिथि में हेरपेर किया है। मामले में गोपीगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें