सुरियावां। कोतवाली के पाली बाजार में बार्जा गिरने से चपेट में आए 8 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। दोनों का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
सुरियावां के कोतवाली के पाली बाजार निवासी राजेश गुप्ता के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके किनारे शांतनु (8), सौम्या (9) और आशु गुप्ता (8) खेल रहे थे। इस बीच बार्जा गिर गया। जिसमें तीनों बच्चे चपेट में आ गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन मलबा हटाकर तीनों को नजदीकी चिकत्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने शांतनु को मृत घोषित कर दिया। वहीं सौम्या का भदोही और आशु का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।