डीघ ब्लॉक के नवधन गांव में बृहस्पतिवार को खुली बैठक हुई। इसमें गांव के बेहतर विकास पर चर्चा की गई। शुभारंभ ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सबका विकास हो और हर परिवार को लाभ पहुंचे, सरकार की यही मंशा है। अब सभी योजनाएं ऑनलाइन हो गई हैं। राशन, आवास, शौचालय पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। एएनएम श्वेता सिंह ने महिलाओं को संचारी रोग और टीकाकरण की जानकारी दी। ग्राम प्रधान कृष्ण मुरारी कन्नौजिया ने गांव में हैंडपंप, इंटरलाॅकिंग, शौचालय, पेंशन, आवास के लाभार्थियों की जानकारी दी। कहा कि इस वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना भी बनाई गई है। इस मौके पर पंचायत सहायक अश्वनी कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार, रीता मौर्य, चंद्रबली यादव, चंदू अली, ओम प्रकाश शर्मा, गब्बर यादव, रामवृक्ष गौतम रहे।