फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी तैयारी पूरी, कल 12 केंद्रो पर टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बुधवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली में 12 तो दूसरी पाली में छह केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 10 हजार 587 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट जबकि 12 पर्यवेक्षक और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व शिक्षक पात्रता परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए हर साल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2019 में 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 12 केंद्रों का निर्धारण शिक्षा विभाग ने किया था। हालांकि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हुए दंगे से परीक्षा टल गई और आठ जनवरी को नई तिथि तय की गई। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालय स्तर की सुबह 10 से 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा में 7042 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की 2.30 से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में 3545 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 12 पर्यवेक्षकों के अलावा जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 12 जिलास्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरतेगी। कहा कि सभी केंद्रो पर थाना और चौकी प्रभारी मयफोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। केंद्र परिसर में अभ्यर्थी कलकुलेटर, स्लाइड रूलर, इलेक्ट्रानिक घड़ी और कागज के टुकड़े लेकर नहीं आएंगे। अगर उनके पास कुछ मिला तो परीक्षा नहीं दे पाएंगे। पर्यवेक्षक पेपर खोलते समय और परीक्षा खत्म होने के बाद पेपर सील करते समय वीडियोग्राफी कराएंगे। वहीं दूसरी ओर परीक्षा को लेकर केंद्र के प्रभारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि टीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों पर
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
ज्ञानपुर। भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज बाबूसराय, काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एमएसमद इंटर कॉलेज भदोही, रामसजीवन इंटर कॉलेज खमरिया, सेंट थॉमस गोपीगंज, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज, रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें