फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों की निगरानी में परखी गई दक्षता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के तहत शुक्रवार को जिले के 182 स्कूलों में बच्चों की दक्षता की परीक्षा हुई। जिसमें तीसरी, पाचवीं और आठवीं के 5460 बच्चे शामिल हुए। दो घंटे तक चली परीक्षा पर्यवेक्षकों संग अफसरों की निगरानी में कराई गई। स्कूली छात्रों के शिक्षा स्तर को जानने के लिए मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, एनसीईआरटी की ओर से बच्चों की समझ और दक्षता को जानने के लिए 2017 से यह परीक्षा शुरू कराई। 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। शुक्रवार को सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक परीक्षा हुई। जिसमें जिले के 182 विद्यालय के 5460 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दुर्गागंज : अभोली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में शांति पूर्वक ढंग से परीक्षा हुई। पर्यवेक्षक स्वाति कौशल और अंकिता ने बताया कि यह परीक्षा बच्चों के कौशल का आंकलन के लिए किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, आनंद प्रकाश गुप्ता, दिनेश चंद्र, श्याम सुंदर, शंभू नाथ उपाध्याय, संतोष कुमार आदि रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे एक नमूना आधारित सर्वेक्षण है। परीक्षा में विद्यार्थियों से सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें