फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कठौता-दुर्गागंज मार्ग पर भगवानपुर-चौथार गांव के सामने शुक्रवार को सुबह हुए सड़क हादसे में चाचा रामप्यारे (80) की मौत हो गई और भतीजा चंद्रमणि (28) गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि एक ही बाइक पर चाचा और भतीजा गोपीगंज की ओर जा रहे थे। भगवानपुर-चौथार के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चाचा रामप्यारे ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें