भदोही ब्लॉक के चनईपुर में टेंट में बने बूथ पर तैनात पुलिस। संवाद
- फोटो : BHADOHI
चौरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासनिक तैयारियों की हवा निकल गई। भदोही ब्लॉक के चनईपुर में टेंट लगाकर बूथ बनाया गया है। इससे मतदान में जहां मतदाताओं को परेशानी होगी वहीं मतदान अधिकारियों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ेगा। पंचायत चुनाव में चनईपुर में दूसरी बार मतदान हो रहा है। गांव में सरकारी भवन न होने के कारण टेंट में ही बूथ बना है। इससे सुरक्षा को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान वंशराज यादव ने बताया कि सरकारी भवन न होने से टेंट में ही बूथ बना है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सरकारी भवन न होने से टेंट में बूथ बना है।