फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जया बच्चन की सांसद निधि के कार्य के टेंडर मिली गड़बड़ी, निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सपा नेता और राज्यसभा सांसद जया बच्चन की निधि से होने वाले सवा करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी मिली है। तीन सदस्यीय अफसरों की जांच आख्या के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने टेंडर निरस्त कर दिया है। अब पूरी प्रक्रिया नए सिरे से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन



राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने करीब एक दशक पूर्व भदोही को अपना नोडल जिला बनाया था। इसके बाद उन्होंने प्रशासन के भेजे प्रस्ताव पर कई गांवों में सड़क, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों की स्वीकृति दी थी। करीब दो महीने पहले उनके निधि से सवा करोड़ की इंटरलॉकिंग के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से टेंडर निकाला गया। आरोप था कि तकनीकी कमेटी की बैठक से पहले ही चहेते ठेकेदारों का चयन कर लिया गया। इसकी शिकायत सांसद रमेश चंद्र बिंद, भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग और भाजपा जिलाध्यक्ष ने 27 नवंबर को की थी। इसके बाद ठेकेदार विनय सिंह, शशिचंद्र मिश्रा आदि ने भी प्रार्थना पत्र सीडीओ को देकर जांच कराने की मांग की। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित कर दी। एक सप्ताह पहले टीम में शामिल उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग आशुतोष कुमार और वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने अभिलेखों की जांच की। इसमें पाया कि निविदा जारी करते समय नियम एवं मानक को दरकिनार किया गया। तीन सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी। सीडीओ ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में मानकों का पालन नहीं किया गया था। इसे निरस्त कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को नए सिरे से आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें