फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जूनियर बालक-बालिका फुटबॉल में दस-दस खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विंध्याचल मंडल के निर्देश पर बुधवार को खेल समन्वय जूनियर बालक/बालिका फुटबॉल के लिए जनपदीय चयन ट्रायल्स जिला स्टेडियम में हुआ। इसमें जूनीयर बालक और बालिका वर्ग में दस-दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये सभी चयनित खिलाड़ी बृहस्पतिवार 13 जून को मिर्जापुर में मंडलीय ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में रितेश निषाद, सोहित, कृष्णा दूबे, प्रियांशू यादव, आर्यन सिंह, उत्कर्ष कुमार, ओम पांडा, सुजित राय, निशांत राय तथा सिद्धार्थ सोनकर का चयन किया गया है, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में रूबी, साक्षी विश्वकर्मा, अंशु विश्वकर्मा, स्नेहा सरोज, वर्षा सैनी, सोनक, आस्था सिंह, वैष्णवी दूबे, आराध्या सिंह और श्रेया का जिले की टीम में हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ियों को कल मंडलीय चयन ट्रायल में शामिल में होने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें