जिला सेवायोजन विभाग और राजकीय आईटीआई फत्तुपुर की ओर से बुधवार को राजकीय आईटीआई कॉलेज फत्तुपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 120 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 25 युवाओं का चयन किया गया और उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान की गई। नियुक्ति पत्र पाते ही युवाओं के चेहरे खुशी ये खिल उठे। रोजगार मेले में आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट कंपनियों ने हिस्सा लिया और छात्राओं की योग्यता और काबिलियत के हिसाब से उन्हें नौकरी प्रदान की।