फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त माह में भी बंद रहेगा सीता समाहित मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले का प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी स्थित सीता समाहित स्थल अगस्त में भी बंद रखने का निर्णय मुख्य ट्रस्टी पं. अतुल पुंज ने लिया है। जानकारी देते हुए प्रबंधक कैलाशचंद्र ने बताया कि कोविड-19 के कारण पूर्व से ही मंदिर को बंद कर दिया गया था, जिसे अगस्त से खोलने की घोषण की गई थी, लेकिन वर्तमान परिवेश में संक्रमण का प्रभाव अधिक होने के कारण अगस्त तक पुन: सीता समाहित स्थल, माता सीता मंदिर, 108 फीट ऊंचा हनुमान मंदिर, प्राचीन सीता मंदिर, शिवमंदिर सहित पूरा सीता समाहित स्थल परिसर श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए बंद रहेगा। मंदिर के पुजारी सुबह-शाम मंदिर में पूजा-पाठ एवं आरती करते रहेंगे। अंदर किसी को जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। गौरतलब है कि सीतामढ़ी में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सैलानियों का आगमन होता है। श्रद्धालु माता सीता, बड़े हनुमान, शिव मंदिर, प्राचीन सीता मंदिर सहित पूरे सीतामढ़ी में दर्शन-पूजन करते हैं। हालांकि महर्षि वाल्मीकि आश्रम स्थित प्राचीन सीता मंदिर, पतित पावनी गंगा तट, संत मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम एवं स्वयंभू बाबा धवासा नाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें