फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौशाला का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी ने कसी ब्लाक अफसरों की नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले में संचालित दो दर्जन से अधिक गौशालाओं का शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी डॉ. एके प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर ब्लाक अफसरों की नकेल कसी। मातहतों को लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल गोवंश संरक्षण के लिए पूरे प्रदेश में स्थायी, अस्थायी और कान्हा गौशालाओं की स्थापना कर सड़कों, खेत-खलिहानों में छुट्टा घूम रहे पशुओं को संरक्षण का दंभ भरा जा रहा है। जिलेवार गठित संरक्षण समितियों की कार्यप्रणाली का मामला शासन स्तर पहुंचाया जा चुका है। इसकी हकीकत जांचने के लिए जनपदों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ विकास खंड डीघ, अभोली, सुरियावां और औराई में चल रहे भावापुर, कंचनपुर, फुलवरिया, सागररायपुर, असईपुर, मसूदी, भानीपुर, नीबी, कस्तूरीपुर की हकीकत परखी। जहां चारा, पानी, बाउंड्रीवाल, उपचार, छाया, शेड निर्माण, वर्मी कंपोस्ट आदि की कमियां सामने आने पर संबंधित बीडीओ की जमकर क्लास लगाई। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शीघ्र ही अव्यवस्थाओं को दूर कर रिपोर्ट न देने पर शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। प्रभारी सीवीओ डॉ. जेडी सिंह ने आश्वस्त किया कि गौशालाओं में संरक्षण ले रहे लगभग 3500 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर तरह-तरह की सुविधाओं के लिए निरीक्षण किया जाता रहा है। बावजूद इसके खामियां सामने आना ब्लाक स्तरीय कमी है। निरीक्षण के समय पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अब्दुल वहीद-पंकज चौबे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें