ज्ञानपुर। सदर कोतवाली के भिदिउरा गांव में शनिवार की रात मैजिक वाहन की टक्कर से शिव मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी पर 112 नंबर पुलिस पहुंची लेकिन चालक वाहन को लेकर भागने में सफल रहा। शिव भक्त झोप्पल मौर्या, शिकारी पाठक, आशीष पाठक, ज्योति पाठक, रीता आदि ने बताया कि प्राचीन मंदिर होने से क्षेत्रवासी पूजन-अर्चन करने जाते हैं। रात में मैजिक वाहन का चालक नशे में धुत्त होकर भूसा लादकर जा रहा था उसी समय जोरदार टक्कर मार देने से मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई लेेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक टक्कर मारने वाले भाग निकले। कहा कि प्रशासन ने मंदिर का जीर्णोद्घार नहीं कराया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।